ललितपुर
इण्डिया गठबंधन के युवा नेताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी को बताया अवैध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विगत दिवस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें वोटर लिस्टों में गड़बड़ी, मतगणना में धांधली, वोटिंग प्रक्रिया में धांधली, मतदान एजेंटों में भेदभाव आदि के सम्बन्न्ध में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी किये जाने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर 11 अगस्त 2025 को इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग जा रहे थे उन्हे बीच रास्ते मे रोककर असंवैधानिक रूप से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध मे ललितपुर जनपद के इंडिया गठबंधन के युवा संगठन जिला युवा कांग्रेस एवं जिला मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नेतृत्व मे कम्पनी बाग से जिला निर्वाचन कार्यालय तक मार्च कर प्रदर्शन किया एवं आगामी चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए चेताया। मार्च के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि 2024 मेें केन्द्र सरकार फर्जी वोटो के आधार पर बनी है, जिसे तत्काल सरकार भंग कर देनी चाहिए। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी हृदेश यादव मुखिया ने आगामी आने वाले चुनावों को निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग को चेतावनी दी एवं फर्जी वोटो पर बनी सरकार को भंग करने की मांग की। मार्च में सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रदेश सचिव कांग्रेस बलवंत राजपूत, सुनील जैन, शत्रुधन यादव, मकरंद किलेदार विक्की भैया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय प्रताप सिंह तोमर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, नेहा, रामनरेश दुबे, रफीक अली, पवन विश्वकर्मा, परवेज पठान, शुभम शुक्ला सोनू, चारु सतभैया, जुनैद पठान, शत्रुघन यादव, कुलदीप पाठक, रोमान खान, रुपेश रजक, पुष्पेंद्र परमार पाली, इमरान खान, सुनील अहिरवार, नवल घावरी, रानू मंसूरी, उपेंद्र राजा, ऋषि रजक, जावेद, साहिल खान, पंकज श्रीवास, दीपक अहिरवार, अनिल अहिरवार, सूर्या बुंदेला, अमन साहू, नंदू सेन, केहर यादव, शरद यादव, निखिल शर्मा, सुधीर धानुक, सत्येंद्र राजपूत, गौरव दुबे, सचिन नामदेव आदि मौजूद रहे।



