सिंगरौली
एनटीपीसी विंध्याचल में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा परियोजना के अंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं परियोजना परिसर में स्थित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं नें बड़ी संख्या में तिरंगे के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पूरा स्टेडियम तिरंगामयी हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विंध्याचल प्रबंधन द्वारा परियोजना के नगर परिसर मे स्थित सभी घरों में तिरंगा प्रदान किया गया।
इस रैली में मुख्य महाप्रबंधक(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार, कमांडेंट (सीआईएसएफ) मनीष राय, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री) डी के अग्रवाल, महाप्रबंधक(परियोजना) अतिन कुंडु, महाप्रबंधक(प्रचालन) सत्येंद्र कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री) दीपु ए, महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. विनोद कुमार भराली, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) राकेश अरोड़ा, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) श्रीमती मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा) आशीष अग्रवाल, अन्य अपर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, प्राचार्य व शिक्षकगणों के साथ-साथ भारी संख्या में स्कूली बच्चें एवं सीआईएसएफ के नौजवानों नें भाग लिया।



