बाराबंकी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली तिरंगा रैली दर्जनों टैक्टर रैली में मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा रैली निकाली गयी ।बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के निकट एकत्र हुए कई दर्जन किसानो ने अपने अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर मोहल्ला भूलीगंज कस्बा बड़ागांव होते हुए ब्लाक मुख्यालय पर तिरंगा रैली समाप्त हुई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी संदीप गुप्ता को ज्ञापन दिया तथा राष्ट्र गान गया।इस दौरान राजेंद्र कुमार वर्मा, सतेन्द्र वर्मा, सुनील वर्मा, अखिलेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, जगजीवन राम गौतम, श्री केशन, राम सागर वर्मा, मनीष वर्मा, रामलखन पुजारी, गुड्डू वर्मा, राहुल वर्मा, संजय कुमार, जुगुल किशोर, केशरी किशोर, राम कुमार वर्मा, रिंकू यादव,अर्जुन गौतम, बक्कम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, नन्नकू वर्मा, राजेश्वर वर्मा, हनुमान सहित भारी संख्या भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।



