अवैध कारखानों को सांठगांठ कर आपूर्ति करने के आरोप।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद । बिजली विभाग की मनमानी से आम नागरिक परेशान है बिजली गुल होने पर जब पावर हाउस में फोन किया जाता है तो उन्हें कुछ देर में विद्युत आपूर्ति चालू करने का आश्वासन देकर टरका दिया जाता है इसके बावजूद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की जाती। स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दिलाने की मांग की है।
लोनी के रामेश्वर पार्क डिवीजन के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में एक लंबे अरसे से होने वाली अघोषित विद्युत कटौती व लचर व्यवस्था से नागरिक बुरी तरह परेशान है। बताते चलें कि लोनी के अंतर्गत आने वाला रामेश्वर पार्क डिवीजन विद्युत कटौती के कारण चर्चाओं में बना हुआ है इस क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिक का आरोप है कि अनावश्यक रूप से कॉलोनी में बिजली कटौती की जा रही है बिजली कटौती की कोई समय सीमा भी निश्चित नहीं है। जब चाहे तब बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है । कॉलोनी वासियों ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विद्युत अधिकारियों के कई बार घेराव करते हुए उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया। बावजूद इसके प्रतिदिन बड़े पैमाने पर क्षेत्र में विद्युत कटौती लगातार जारी है इसका कारण कॉलोनी वासी क्षेत्र में चल रहे कारखानों में सांठगांठ के चलते आपूर्ति देना बता रहे हैं। बताते हैं कि विभाग में पकड़ रखने वाले लोग कॉलोनी में आपूर्ति की कटौती करा कर कारखाने वाले फीडरो में चालू करा देते हैं जिसकी एवज में विभाग के कर्मचारियों को भी सुविधा शुल्क मिलने की बात चर्चाओं में है
मोहम्मद अहमद एडवोकेट का कहना है कि लोनी क्षेत्र के इस डिवीजन में अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है क्षेत्र में लगातार अघोषित विद्युत कटौती हो रही है जिसका मुख्य कारण अवैध कारखानों द्वारा अत्यधिक बिजली खपत और इसके परिणाम स्वरुप ट्रांसफार्मर में आग लगने से होने वाली घटनाएं है । उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत लेकर अवैध कारखानों में आपूर्ति कराई जाने की शिकायत भी विद्युत विभाग के पोर्टल पर की है उनका कहना है कि पोर्टल, मेल, व एक्स पर शिकायत करने के बावजूद भी आज तक इस मामले में विद्युत विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया और अधिकारी पोर्टल, मेल, एक्स पर हुई शिकायत देखकर भी अंजान बने बैठे हैं इसके अलावा विभाग कभी ओवरलोड तो कभी रोस्टिग का हवाला देकर बिजली कटौती कर रहा है इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिकायत करने पर भी अधिकारियों का रवैया सहयोगात्मक नहीं है गर्मी के मौसम में बिजली की लगातार कटौती व मच्छरों के कारण आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है


