खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही कई प्रतिष्ठानों से नमूने भरे गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । शहर में खाद्य पदार्थ बिक्री करने वाले कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां कहीं दुकानों के नमूने लिए गए व जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। बता दें कि प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में केक निर्माता चंडी रोड गांधीगंज से केक और पेस्ट्री का नमूना, शाही शिकंजी सबली गेट त्यागी मार्केट से मिल्क बादाम, बिरयानी ,चाट मसाला का नमूना विपुल किराना स्टोर मंडी पक्का बाग से समा के चावल और किशमिश का नमूना यात्री प्लाजा शिवम ढाबा गढ़ से अरहर दाल ,पिसी हुई मिर्च और पिसी हुई हल्दी का नमूना कान्हा श्याम टूरिस्ट ढाबा से बेसन और रिफाइंड का नमूना, द फूड प्लाजा ढाबा गढ़ से बेसन और पनीर का नमूना, मनु प्रजापति रेलवे क्रॉसिंग गढ़ के पास से पनीर का नमूना, रहमत स्वीट गढ़ से बूंदी लड्डू का नमूना कुल 16 नमूने लिए गए टीम में सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेद्र सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, आरपी गंगवार ,आरपी गुप्ता एवं सहरिश सादात शामिल रहे।

सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया सभी नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं रिपोर्ट आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण का अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।


