मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधन, करेंगे झंडोत्तोलन
Minister Deepika Pandey Singh addressed the Congress workers and will hoist the flag

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी का जो पर्दाफाश किया गया है, वो सराहनीय क़दम है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती के साथ और सशक्त बनाने के लिए बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चाएं की गई है। वही कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही कांग्रेस के वरीय पदाधिकारीगणों समेत कार्यकर्ताओं के द्वारा गरमजोशी के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशात आलम का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। आपको बता दें आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झंडोत्तोलन करेंगे। जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमीनुल इसलाम, बेलाल शेख, रामविलास महतो, शाहीन परवेज, शाहनाज बेगम, पियारुल इस्लाम समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



