एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस केन्द्र में किया झंडोत्तोलन
SP Nidhi Dwivedi hoisted the flag at the police station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पूर्व निर्धारित समय – अवधि में ही पुलिस केन्द्र पाकुड़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस दौरान उन्होंने महतो अवयवों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने सम्बोधन के दौरान कहा कि हमारी हर जगी हुई रात, हर जोखिम उठाने का निर्णय, इस देश के लोगों को नींद और सुरक्षा का बोध कराता है और यही हमारी सच्ची श्रद्धा है। कहा हमारी मातृभूमि के प्रति और सच्ची आजादी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सच्ची आजादी का अर्थ है हर बच्चा सुरक्षित स्कूल जा सके, हर किसान अपने खेत में गरिमा के साथ काम कर सके। कहा हम सब संकल्प लेते हैं एक बेहतर झारखंड, एक बेहतर भारत देश को बनाने का। उन्होंने ने सम्बोधन के दौरान कहा कि 79 इंडिपेंडेंस- डे के उपलक्ष में की गई परेड के लिए परेड कमांडर खुशी लाल महतो की भूरि- भूरि प्रशंसा करती हूं। साथ ही उनकी पूरी टीम, सभी स्कूलों से आए हुए बच्चों की टोलियां, उनकी भी मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि उनके अथक परिश्रम और मेहनत का नतीजा है कि आपके सामने एक बहुत ही सजी हुई डिस्प्ले का प्रदर्शन आज हुआ है। पाकुड़ पुलिस के प्रत्येक सदस्य को एक सुस्वान से भी सुसर्जित करती हूं, कहा मैं झारखंड की जनता का हृदय से आभार उनके सहयोग से और पाकुड़ प्रशासन के दिन रात मेहनत से हम पाकुड़ को प्रगतिशील पापड़ बनाने की राह पर अग्रसर है। और हम सब एक समृद्ध, मजबूत व सुरक्षित भारत का सजा सपना साकार करने की ओर अग्रसर है और प्रयासरत है। इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साईमन मरांडी, एसडीपीओ डीएन आजाद एवं विजय कुमार अन्य मौजूद थे।



