मेरठ

कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
मेरठ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा जनपद में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। पुलिस लाईन में एसएसपी डा0 विपिन कुमार ताडा, द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस बल को देशभक्ति, कानून-व्यवस्था एवं जन-सेवा के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक एल.आई.यू., सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोतवाली/लाइन्स, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी दौराला, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन, क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी, पुलिस उपाधीक्षक (कार्यालय) सहित पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारीगण,  यातायात पुलिस के जवान एवं रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।
*इंडियन डेंटल एसोसिएशन मेरठ* ब्रांच के सदस्यों ने जैन डेंटल क्लीनिक पर झंडा फहराया  व देश भक्ति के गीत गाए। इस उपलक्ष पर शाखा के सचिव डॉ पुनीत कंसल ने सभी सदस्यों से देश हित मैं काम करना का संकल्प लिया व घोषणा करी कि शाखा के सभी सदस्य स्कूलों में निशुल्क दंत चिकित्सा कैम्प करेंगे व लोगो को दांतो मै होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इस उपलक्ष पे डॉ पीयूष जैन ( अध्यक्ष) डॉ हिमांशु मिश्रा डॉ प्रदीप शुक्ला डॉ सिद्धार्थ डॉ  सालरियां डॉ  इंदु डॉ कुलदीप डॉ  प्रतीक डॉ अल्का डॉ  अंकुर डॉ पंकज डॉ रूचि अग्रवाल डॉ रुचि वर्मा आदि उपस्थित थे।
*भारतीय वैश्य संगम* द्वारा गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट पर  स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारतीय वैश्य संगम के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने ध्वजारोहण किया । राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि *”एकता, अनुशासन और परिश्रम* से ही देश महान बनता है। हम सभी *भारत को विश्वगुरु बनाने* का प्रण लें। इस दिवस पर संकल्प ले कि हम *स्वदेशी अपनाएँ, समाज की भलाई के लिए काम करें और गरीबों, बेसहारों की मदद करें। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर हम **नए भारत की नींव रखें*।
मेरठ प्रेस क्लब में संयुक्त पत्रकार मंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर पत्रकार मंच के अध्यक्ष रवि शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार इन्द्र मोहन आहूजा तथा सुरेश चंद शर्मा के साथ ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चन्द्रा ने किया।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संयुक्त पत्रकार मंच के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई से अब तक देश को आगे बढ़ाने में पत्रकारों ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई है, उन्होंने कहा कि देश के बाहर के दुश्मनों से देश की सुरक्षा सेना जवान कर रहे हैं तो देश के भीतर बैठे भ्रष्टाचारियों से पत्रकार मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा आजादी का यह दिन देश के शहीदों के साथ उन शहीद पत्रकारों को भी नमन करने का है जिन्होंने अव्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। ध्वजारोहण के आज के कार्यक्रम में मुकेश गोयल, रामबोल तोमर, अनिल पुरोहित, अशरद वारसी, विकास दीप त्यागी, विभूति रस्तोगी, विजय वर्मा, राजीव शर्मा तथा शाहीन परवीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*नोबल पब्लिक स्कूल* में 79वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय एमडी अमित कुमार व प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉ मनोज त्यागी द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एएनओ आयुषी त्यागी के नेतृत्व में, पहलगाम हमले पर एक संवेदनशील व देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी, जिसने सभी की आँखें नम कर दीं। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर सभी विंग कोऑर्डिनेटर,  शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका रचना अग्रवाल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों के संयुक्त प्रयास से हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button