ललितपुर
अमरनाथजी का भंडारा प्रसाद होगा वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्री शिवसेवक पोषपत्री अमरनाथजी की यात्रा जनपद से सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए संस्था की ओर से जय बाबा अमरनाथ बर्फानी का प्रसाद आया है। जिसकी जानकारी ललितपुर शाखा के प्रमुख हरिमोहन बांके बिहारी चौरसिया ने दी है। उन्होंने बताया है विगत दिनों जो ललितपुर के श्रद्धालुओं नेलाखों रुपए सहयोग राशि भेजी थी, उन सभी के लिए बर्फानी बाबा की ओर से प्रसाद आया है, जो बांटा जाएगा। इसके लिए धर्मेंद्र, मदनलाल, भरतलाल, सुनील चौरसिया, जमुना आदि का सहयोग रहेगा।



