बरेली
श्री हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर में सजी मनमोहक झांकी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया। शनिवार सुबह से ही मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर गुणगान किया। भगवान की झांकी को झूले से सजाया गया। मंदिर के आचार्य भीम अर्जुन दास ने भक्तों के साथ मिलकर संकीर्तन किया। इस दौरान हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे आदि संकीर्तन किए गए। इस दौरान गिरधर गोपाल खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, जगदीश भाटिया आदि मौजूद रहे।



