ललितपुर
ब्राह्मण महामण्डल ने डीएम से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ब्राह्मण महामण्डल ने जिलाधिकारी अमनदीप डुली से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ब्राह्मण महामण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के विकास को नई ऊंचाईयां देने के लिए शासन द्वारा भेजे गये अधिकारी का सम्मान व स्वागत करना एक सतत प्रक्रिया है। इस दौरान ब्राह्मण महामण्डल से पूर्व नपाध्यक्ष अशोक कुमार पटैरिया, पवन संज्ञा, मदन शर्मा,रमाकांत तिवारी, पत्रकार अरविंद संज्ञा, पत्रकार प्रमोद गोस्वामी, अंकित पटैरिया के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।



