रामपुर शाहबाद
शाहबाद से दिल्ली चंडीगढ़ को हो रहा है डग्गामार बसो का खुलेआम संचालन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । शाहबाद से दिल्ली चंडीगढ़ को हो रहा है डग्गामार बसो का खुलेआम संचालन शाहबाद नगर से लगभग 20 से अधिक डग्गामार बसे खुलेआम दिल्ली एवं चंडीगढ़ को रोजाना संचालन कर रही है जो लाखों रुपए रोज का सरकार का टेक्स चोरी कर नुकसान पहुंचा रही है भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इन डग्गामार बसो पर दिनांक 13- 8 -25 की रात्रि में उपजिलाधिकारी शाहबाद के द्वारा आरटीओ रामपुर को शाहबाद बुलाकर दो डग्गामार बसों को रात्रि में बंद कराया गया था जिसमें एआरटीओ रामपुर के द्वारा उनका चालान कर छोड़ दिया गया जिससे डग्गामार बसो के स्वामीयो के हौसले और बुलंद हो गए जिसको देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता राघवेंद्र सिंह के द्वारा एक शिकायती पत्र जिला अधिकारी रामपुर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है जिसमें साफ-साफ कहा गया है कि जिस समय यह डग्गामार बसें शाहबाद से दिल्ली को गुजर रही है जिससे अधिकारियों को छापामारी करने में कोई मशक्कत ना करना पड़े शाहबाद से दिल्ली एवं चंडीगढ़ को जा रही है डग्गामार बसो का संचालन सुबह से लेकर देर तक किया जाता है



