राजस्थान
क्रिश सिटी सोसायटी फेस 2 में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा। कस्बे की कृष सिटी सोसाइटी के फेस टू स्थित मंदिर पावन धाम पर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें तीन टीमों ने भाग लिया, भाग लेने वाली टीमों को आर डब्लू एस द्वारा उचित पारितोषिक दिए गए। समिति के अनेक बच्चे राधा कृष्ण के रूप में सज संवर कर मंदिर पहुंचे जहां रात्रि 8:00 बजे से मंदिर पर भजन संध्या का प्रोग्राम आयोजित किया गया और रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्म के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।



