बागपत

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे प्रवेश तोमर का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत। सूप गांव निवासी और दिल्ली पुलिस के एएसआई प्रवेश तोमर को अमेरिका के बैंकिन्घम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में डिस्कस थ्रो में गोल्ड और शॉट पुट में रजत पदक जीतने पर अखिल भारतीय जाट एकता संगठन द्वारा “जाट गौरव रतन” से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह संगठन के जिला कार्यालय, कोताना रोड बड़ौत पर आयोजित हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रवेश तोमर की उपलब्धियों को क्षेत्र और देश का गौरव बताया। बता दें कि प्रवेश तोमर इससे पहले 2023 (कनाडा), 2022 (नीदरलैंड), 2021 (चीन) सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर पदक जीत चुके हैं।

प्रवेश तोमर मूल रूप से बड़ौत के सूप गांव के निवासी हैं और बचपन से खेलों में रुचि रखते हैं। उन्होंने तमाम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां अपने खर्चे पर विदेश जाकर हासिल कीं। उल्लेखनीय है कि तोमर को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक्सीलेंट अवार्ड भी मिल चुका है।

इस अवसर पर रकम सिंह सोलंकी (प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ) ने प्रवेश तोमर के लिए भारत सरकार से अर्जुन अवार्ड और दिल्ली पुलिस से गैलंट्री अवार्ड देने की मांग की।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र, देवेंद्र धामा, अनिल सरोहा, रवींद्र, रोहित दागी, अनुज, शिवम, आशीष, अमन, अक्षय, अनिक, राहुल, मनोज बिश्नोई, अनिल तोमर, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button