राजस्थान
समाजसेवी विक्रम सिंह गुर्जर ने किया सातवीं बार रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा के निकटवर्ती ग्राम मुंडाना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम के नवयुवक व समाजसेवी कुलदीप यादव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिक्रम सिंह गुर्जर ने पहुंचकर 7 वीं बार रक्तदान किया। जिसमें आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पार्षद रामवीर शाहबादी,भाजपा नेता देशपाल यादव, पंचायत समिति सदस्य ईश्वर यादव, सरपंच दीपक चंदेला, रक्तबीर रामनिवास यादव, परमानंद समाजसेवी, राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील सिराधना, कृष्ण,पवन चौधरी, अखिलेश यादव, कुलदीप शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



