मथुरा
जन्माष्टमी पर गोकुल में छाया नंदोत्सव का उल्लास

मथुरा के गोकुल में चारों ओर भगवान श्री कृष्ण की जन्म की धूम मची हुई है। भगवान बाल कृष्ण के जन्म के बाद बृज में चारों ओर नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से आकाश गुंजायमान हो रहा है। गोकुल में नंदोत्सव को लेकर चारों ओर हर्षोल्लास छाया हुआ है। लाला के जन्म की खुशी मनाई जा रही है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। कंस के दर से राजा वासुदेव यमुना के रास्ते अपने मित्र नंद बाबा के महल गोकुल लेकर आए और वहां यशोदा मैया के पास लिटा दिया। वहां से योग माया से प्रकट हुई कन्या को अपने साथ ले गए, सुबह जब गोकुल के निवासी जागे तो पता चला कि यशोदा मैया के यहां लाल ने जन्म लिया है। इसके बाद सभी बृजवासी नंद बाबा को बधाई देने के लिए उनके महल पहुंचे। शहनाई व बैंडबाजे के साथ-साथ मधुर बधाइयों के गायन के साथ गोकुल में मच गयो हल्ला जसोदा ने जन्मों है लल्ला…आदि बधाइयां गाते हुए सभी श्रद्धालु भक्ति के रस में भाव विभोर नजर आए।



