राजस्थान

बयाना में बड़ा हादसा टला, तेज़ रफ्तार कार ट्रांसफार्मर पोल से भिड़ी

सवार सुरक्षित बिजली सप्लाई घंटों ठप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बयाना। भीतरबाड़ी रोड पर रविवार देर रात को उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर पोल से जा टकराई। हादसा कृषि विभाग कार्यालय के ठीक सामने रात करीब ग्यारह बजे हुआ। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पोल बीच से टूट गया और उसके लोहे के एंगल कार का शीशा चीरते हुए अंदर तक जा घुसे। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे और कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला। हादसे के साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे भीतरबाड़ी इलाके के लोग परेशान हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सीधे ट्रांसफार्मर पोल से जा भिड़ी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई बहाल करने का काम शुरू किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कार सवार भीतरबाड़ी क्षेत्र के ही निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीतरबाड़ी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button