रामपुर शाहबाद
शाहबाद में निकाला गया शांतिपूर्वक चेहल्लुम का जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर शाहबाद में सोमवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया, प्रशासन एव पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली थी,पूर्व में ताजियेदारों तथा अमन कमेटी की बैठक में स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे कि चेहल्लुम के जुलूस में ताजियों की लंबाई शासन के निर्देशानुसार रहेगी।नगर शाहबाद में चेहल्लुम के ताजियों का जुलूस तकिया मोहल्ले से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होता हुआ बजरंग चौक पर पहुंचने के बाद बरवालान मोहल्ले से होकर तकिया मोहल्ले पर ही खत्म हो गया, इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने प्रत्येक ताजिए पर जाकर सारी व्यवस्थाएं देखी,नगर शाहबाद में एक मेले का भी आयोजन किया गया मेले में दुकानदारों ने हलवा पराठा तथा विभिन्न प्रकार की सामानों की दुकान दुकानदारों ने लगाई, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए।जुलूस के दौरान सी ओ हर्षिता सिंह,कोतवाली प्रभारी पंकज पंत, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षी अमित चौधरी आरक्षी मुकुल चौधरी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहे।



