
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ की नारकोटिक्स टीम और स्थानीय पुलिस ने अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के मटीपुरा गांव में एक बड़ी कार्रवाई की है l टीम ने शनिवार रात को गांव में छापेमारी कर 12.75 क्विंटल डोडा, चूर्ण बरामद किया है।
बरामद डोडा चूर्ण की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। यह मादक पदार्थों गांव के बाहरी छोर पर स्थित अमरपाल के घर से बरामद हुआ है। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी बरेली के थाना हाफिजगंज के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए । पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
नारकोटिक्स टीम इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे मे संलिप्त थे।



