सिंगरौली

पुलिस को बड़े अधिकारी अफसरों का नहीं हैं भय 

अवैध धन कमाना प्रथमिकता में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली। निवास चौकी पुलिस द्वारा अवैध गिट्टी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। ट्रैक्टर मालिक पापल निवासी लाला दास शाहू ने आरोप लगाया कि निवास चौकी पुलिस को इंट्री न देने के कारण तीन दिन पहले गिरायी गयी गिट्टी को ट्रेक्टर में लोड कर जबरन बिना रायल्टी गिट्टी परिवहन की कार्यवाही की गयी है। ट्रैक्टर मालिक का कहना है कि निवास चौकी पुलिस इंट्री न देने के कारण झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही कर रही है।
जबकि निवास पुलिस का कहना है कि 17/08/25 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई की लाला दास सा.पापल का अपने बिना नंबर के ट्रेक्टर नीले रंग का स्वराज का इंजन तथा लाल रंग की टाली में बिना रुआल्टी के गिट्टी का परिवहन कर कछरा तरफ से जा रहा है। तभी पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछरा रवाना हुई पुलिस को देखकर बिना नंबर का ट्रेक्टर का चालक तेज गति से गिट्टी लोड ट्रेक्टर भगाने लगा जिसका पुलिस पीछा की जो ग्राम छमरछ में राजीव जायसवाल के घर के सामने रोड के किनारे गिट्टी पलट कर बहुत तेज गति से वहा से भागा जिसका पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा करौदिया नदी के पास आदिवासी छात्रावास पापल के पास ट्रेक्टर रुकवाया गया और चालक से नाम पता पूछा गया जो
अपना नाम लाला दास साहू पिता स्व. छोटेलाल साहू उम्र 28 वर्ष सा. पापल चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र. का होना बताया ट्रेक्टर मे लोड गिट्टी के परिवहन करने के वैध कागजात के संबध में पूछने पर गिट्टी परिवहन के संबंध में कोई टी.पी. नही होना बताया, ट्रेक्टर में लोड गिट्टी की कोई टी.पी. नही होने से पुलिस द्वारा पीछा करने के कारण ट्रेक्टर में लोड गिट्टी को ग्राम छमरछ में राजीव जायसवाल के घर के सामने रोड किनारे पलट दिया हूँ। मय ट्रेक्टर चालाक के मौके पर ग्राम छमरछ राजीव जायसवाल के घर पहुंचकर समक्ष गवाहान के विधिवत पंचनामा कार्यवाही की जाकर ट्रेक्टर में गिट्टी लोड कराया गया गिट्टी लोड करने का पंचनामा तैयार किया गया, ट्रेक्टर से बिना टी.पी. के अवैध गिट्टी परिवहन करना पाए जाने से अवैध गिट्टी मय ट्रेक्टर के मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी चालक के विरुध्द अपराध क्रमांक 114/25 धारा 303 (2), 317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
इस संबंध में ग्राम छमरछ में राजीव जायसवाल के घर के पास गिट्टी गिराये जाने की बात का राजीव जायसवाल ने खंडन करते हुये कहा है कि मेरे घर के सामने तीन दिन पहले गिट्टी गिरायी गयी है। ऐसे में अब निवास पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को आला अफसरों का अब भय नहीं रह गया है और मात्र पैसा कमाना उनका उद्देश्य बन गया है। बताया जाता है कि निवास पुलिस ने जहां से गिट्टी को उठाकर गाड़ी में लोड करवाया वह निगरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button