पाकुड़
पुलिस – पब्लिक के दरमियान मजबूत रिश्ते कायम करने की निर्णायक भुमिका
The decisive role of establishing a strong relationship between police and public

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना पुलिस इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। चाहे अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में हो या फिर पब्लिक पुलिस के दरमियान फैसला न के बराबर रखते हुए मैत्रीपूर्ण रिश्ते यानी माहौल स्थापित करने में हो, इस इश्यू की भूमिका सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। थाना क्षेत्र में बेहतरीन माहौल स्थापित करने की दिशा में जन जागरुकता के ध्यानार्थ थाना क्षेत्र के आमजनों के साथ बैठक करते हुए अहम बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चाएं भी कर रहे हैं। हालही में इस दिशा में थाना परिसर में बैठक कर महत्वपूर्ण अवयवों/ एलिमेंट्स पर विशेष रूप से चर्चा उपरांत पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतरीन आयाम स्थापित करने हेतु निर्णायक भुमिका निभाने की पेशकश की गई।



