पाकुड़
अंचल अधिकारी ने की चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, भागते हुए नजर आये अवैध खनिज परिवहन से जुड़े लोग
Zonal officer did a surprise inspection of the checkpost, people involved in illegal mineral transportation were seen running away

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने पाकुड़ के विभिन्न चेक नाका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक नाका से गुजर रही वाहनों की जांच की। साथ ही चेक नाका में मेंशन की जा रही वैध कागजातों का क्रमांक को भी बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए अंचल अधिकारी की वाहन को देखते ही अवैध खनिज परिवहन गतिविधियों से जुड़े लोग इधर-उधर भागते हुए भी नजर आए। अंचल अधिकारी ने बारीकी से निरीक्षण करने के पश्चात चेक नाका में तैनात पदाधिकारी को सख्त निर्देश भी दिया। उन्होंने चेक नाका से वैध कागजातों के बिना कोई भी खनिज परिवहन करते हुए वहान क्रॉस ना होने की बातें कही।



