अमरोहा

अमरोहा में चकबंदी के लिए आए किसान की मौत

ब्रेकर पर झटका लगने पर बाइक से गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के धनौरा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। ढाकोवाली गांव के 50 वर्षीय गंगासरन पुत्र हरवंश सिंह चकबंदी की जानकारी लेने तहसील आए थे। तहसील से काम निपटाने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। धनौरा शेरपुर रोड पर कैसरा गांव में तालाब के निकट स्थित पुलिया के पास ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वे सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button