आभा डालमिया सरस्वती शिशु वाटिका में मातृ प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में संचालित आभा डालमिया सरस्वती शिशु वाटिका में मातृ प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू (संगठन मंत्री-विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड) एवं विशिष्ठ अतिथि विशोक कुमार जी (शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक) द्वारा माँ सरस्वती के चरणों मे पुष्पाचीन व दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में शिशु मन्दिर के शिशुओं द्वारा स्वागत गीत व आभा डालमिया सरस्वती शिशु वाटिका के नन्हें मुन्हें शिशुओं ने भक्त ध्रुव पर आधारित सुंदर नाटिका की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। डोमेश्वर साहू ने “शिशुओं के सर्वांगीण विकास में माताओं का योगदान” विषय पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर शिक्षा भारती की अध्यक्षा स्वाति गर्ग ने सभी माताओं का मार्गर्शन किया।
कार्यक्रम में कविता अग्रवाल, शिक्षा भारती के निदेशक कुलदीप कसाना, प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम शिशु वाटिका की कोर्डीनेटर अंजना रानी, शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य राजीव फोगाट एवं समस्त आचार्यों के सहयोग से सम्पन हुआ।


