राजस्थान

एक पेड़ माँ के नाम , राजकीय महाविद्यालय बयाना में पौधारोपण

स्काउट-गाइड रेंजर्स टीम ने किया हरियालो राजस्थान अभियान का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बयाना। राजस्थान राज्य स्काउट व गाइड की रेंजर्स टीम की ओर से मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बयाना में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरोज अख्तर ने की।
फलदार और छायादार पौधों से सजेगा परिसर– रेंजर्स टीम की ओर से महाविद्यालय परिसर में अशोक, अर्जुन, जामुन, नींबू, शीशम, नीम, अमरूद, पीपल सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के साथ ही छात्रों ने इन पौधों की देखभाल और नियमित संरक्षण का संकल्प भी लिया।
हरियाली से मिलेगा स्वच्छ पर्यावरण– प्राचार्य डॉ. फिरोज अख्तर ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रत्येक छात्र कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
रेंजर्स ने संभाली जिम्मेदारी– कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स टीम लीडर डॉ. हेमलता शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान हर व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में रहे मौजूद– इस अवसर पर रोवर प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, रवीना मीना, सवाई सिंह गुर्जर, रमेश बाई मीना, नितिन कुमार मीना, पूजा मीना, डॉ. रवीन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. रीता शुक्ला सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
रेंजर्स टीम की छात्राएँ — शैली, प्रीति, सोनम, गुड़िया, गरिमा, कोमल, सुरभि, करूणा, भावना और शिवानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विद्यार्थियों ने लिया संकल्प–कार्यक्रम के अंत में रेंजर्स टीम और उपस्थित विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल जिम्मेदारी से करेंगे और परिसर को हरियाली से आच्छादित करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button