राजस्थान
कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा मे 22 अगस्त तक होंगे एम.ए. राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा। राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 हेतु एम.ए. प्रीवियस राजनीति विज्ञान विषय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशानुसार प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं । महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ उमा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय में एम.ए. करने की इच्छुक छात्राएं अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 से तक ऑनलाइन आवेदन राजस्थान कॉलेज शिक्षा की वेबसाइट पर एसएसओ आईडी के माध्यम से कर सकती है। अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 27 अगस्त को होगा। छात्रा अपने मूल प्रमाण पत्रो की जांच 30 अगस्त तक महाविद्यालय में करवाकर ई- मित्र के माध्यम से फीस जमा कर सकती है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्रा कार्यालय समय में महाविद्यालय में संपर्क कर सकती है



