ललितपुर

एएचटी टीम ने छह किशोर बाल श्रम करते हुये पकड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिला स्तर पर चलाए जा रहे अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन रोकथाम व बाल भिक्षावृत्ति अभियान अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के कुशल निर्देशन, एएसपी/नोडल अधिकारी कालू सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग निरीक्षक हरिशंकर प्रभारी निरीक्षक एएचटी हमराह म.हे.का.सीता देवी, म.का.कल्पना बाजपेयी, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, कुलदीप गुप्ता, रामप्रताप, प्रोबेशन से जयराम, चाइल्ड लाइन से अजय कुमार, शिवम शुक्ला, शिवम वर्मा की संयुक्त टीम के साथ बालश्रम/ बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम अभियान जिला क्षेत्र चौकी बांसी, थाना तालबेहट कस्बा क्षेत्र पर अभियान चलाया गया ए.एच.टी., श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई रैकी। सुरागरसी पतारसी के आधार पर बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम अभियान तथा मानव तस्करी रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 06 किशोर श्रमिक बालश्रम करते मिले, श्रम विभाग द्वारा नियोजकों को मौके पर ही नोटिस देकर किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। अभियान के अंतर्गत भिन्न-भिन्न दुकानों, जनरल स्टोर व दुकानदारों को बालश्रम अधिनियम की जानकारी देते हुये हिदायत दी गयी। किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button