धनबाद
बोकारो जिले में सड़क हादसा में ट्रक के नीचे घुसा बाइक
Bike got stuck under a truck in a road accident in Bokaro district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो के चास – पुरुलिया फोरलेन पर आज हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। फिलहाल उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। #पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंदर चास के तेलीडीह के निवासी कृष्णा महतो और उनकी पत्नी के घायल होने की खबर है। जानकारी के से अनुसार वे दोनों कही जा रहे थे, इसी क्रम में उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई। कुछ दूर तक ट्रक बाइक को सड़क पर घसीटता रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक की ट्रक के नीचे से निकाला।



