खैरथल

खैरथल-तिजारा नाम व स्थान बदलने पर तीसरे दिन भी ऐतिहासिक बंद

हजारों लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ कर जिला बचाने की लगाई अर्जी ,शहर में निकाला मशाल जुलुस

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

खैरथल -तिजारा जिले का नाम बदलकर ‘भर्तृहरि नगर’ रखने और मुख्यालय स्थानांतरित करने पर खैरथल में विरोध मंगलवार को ओर तेज हो गया है. व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद का निर्णय के बाद से तीसरे दिन भी खैरथल मे ऐतिहासिक बंद रहा.बंद के तीसरे दिन  भी बाजारों में पूर्णतया सन्नाटा पसरा रहा लोगो के अनुसार खैरथल में आज तक इतनी एकता और विश्वास के साथ इतना बड़ा आंदोलन  पहली बार देखा जा रहा है जिसमे सभी व्यापारिक संगठन और सामाजिक संगठन ,युवा संगठन,व राजनिति से जुड़े लोग एक साथ उतरें है  शाम को को बड़ी संख्या मे लोग इक्कठे हुए हजारों लोगों को पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, कांग्रेस नेता अजीत यादव, विक्की चौधरी, ओमप्रकाश रोधा ,गफूर खां ,सर्वेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए जिला बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास व संघर्ष का विश्वास दिलाया

बालाजी मंदिर मे हनुमान चालीसा पाठ कर सरकार को सद्बुबुद्धि की अर्जी लगाई
जिला बचाओ संघर्ष  समिति के तत्वधान में मंगलवार शाम 6 बजे बालाजी मंदिर में महा शक्तिवान हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया !इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने सरकार को सद्बुद्धि देने की हनुमान जी से प्रार्थना की गई!
 उपस्थित लोगो ने कहा की चंद नेताओं के इशारे
व मंशा के अनुरूप पर सरकार ने जिला मुख्यालय बदलने का निर्णय लिया है वह उनके लिए ही राजनैतिक रूप से नुकसान देह हो जायेगा!इस मोके पर ओमप्रकाश रोघा,सर्वेश गुप्ता,गिरीश डाटा, विक्रम चौधरी,पंकज रोघा,कंवलजीत सिंह, राजेंद्र चौधरी,प्रहलाद छंगानी,नारायण छंगानी, संजय महावर, सोनू शर्मा, कैलाश जोशी,दिनेश कौशिक,अर्जुन असरानी, कुमोद हेड़ाऊ, जीतू जांगिड़, मन्नू कोहिस्तानी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
 शहर मे मण्डी हनुमान मंदिर से मैं न मार्केट होते हुए ,चालीस फुटा रोड ,किशनगढ़ रोड़ होते धरना स्थल तक विशाल मशाल जुलुस निकाला गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button