गाजियाबाद

इंद्रप्रस्थ बिजनेस स्कूल में ‘जेनेसिस’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

गाज़ियाबाद। इंद्रप्रस्थ बिजनेस स्कूल आईपीईसी में मंगलवार को ‘जेनेसिस’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीबीए और बीसीए के नए विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें संस्थान की दृष्टि, मिशन एवं शैक्षणिक संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीयक जैन ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता, प्रिंसिपल और प्रो. (डॉ.) अमित जैन, डीन अकादमिक ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें प्रोत्साहन एवं प्रेरणा से भरे संदेश दिए। प्रो. (डॉ.) मीनाक्षी शर्मा, डीन आईक्यूएसी एवं स्टूडेंट वेलफेयर ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक रूपरेखा और छात्र-हितैषी सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे गेस्ट ऑफ ऑनर आकाश जैन, डायरेक्टर  एलियन ग्रुप ऑफ कंपनीज, संदीप छेत्री दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभव साझा करते हुए उत्कृष्टता की ओर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
इसके बाद  प्रियंका गुप्ता, सीईओ आईपीईसी टीबीआई फाउंडेशन ने छात्रों को संस्थान में उपलब्ध इनक्यूबेशन और उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराया। तत्पश्चात प्रो. (डॉ.) रागिनी करवयुन, एचओडी कंप्यूटर एप्लिकेशन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। अंतिम सत्र में श्रीयक जैन ने छात्रों को अकादमिक करिकुलम की विस्तृत जानकारी दी, जिससे उन्हें अपनी आगामी शैक्षणिक यात्रा का समग्र दृष्टिकोण प्राप्त हुआ। यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम नए विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी और उत्साहजनक शुरुआत साबित हुआ, जिसने उनमें आईपीईसी परिवार का हिस्सा होने का भाव और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का संकल्प मजबूत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button