साहेबगंज

जनता दरबार बना जनता की आवाज़, उपायुक्त हेमंत सती की कार्यशैली पर जनता का गहरा विश्वास

Janta Darbar became the voice of the people, people have deep faith in the working style of Deputy Commissioner Hemant Sati

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जिले में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह पहल अब लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन चुकी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में सैकड़ों ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के मुखिया के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन भुगतान, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था और अन्य विभागीय मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। हेमंत सती ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत बातचीत कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि “जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशासन का लक्ष्य है हर नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराना।”उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभागों को अपने स्तर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपायुक्त कार्यालय को सौंपनी होगी, ताकि मॉनिटरिंग और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्याओं के निस्तारण में देरी या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं होगी। साहिबगंज में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन होता है। इस व्यवस्था ने प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को एक नई दिशा दी है। लोग अब बिना किसी मध्यस्थ के अपनी बात सीधे जिला प्रशासन के सामने रख पा रहे हैं। इससे जहां शासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है, वही लोगों में यह विश्वास भी गहरा हुआ है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उपायुक्त हेमंत सती की सरल, संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली है। वे न केवल हर शिकायतकर्ता से धैर्यपूर्वक मिलते हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी समस्या को सिर्फ कागज़ पर निपटाया न जाए, बल्कि वास्तविक समाधान लोगों तक पहुँचे। उनके इस कार्य दृष्टिकोण ने जिले में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और परिणाम-प्रधान प्रशासन की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। ज्ञात हो कि साहिबगंज जिले में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं को सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button