जिले के विभिन्न प्रखण्डों में खेलो झारखंड प्रखण्ड स्तरीय खेल का हुआ आयोजन
Khelo Jharkhand block level games were organized in various blocks of the district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। झारखण्ड शिक्षा परियोजना अन्तर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखण्ड संसाधन केंद्र के माध्यम से प्रखंड स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालक एवं बालिका आयु वर्ग 14, 17 तथा 19 वर्ष के लिए कबड्डी, खो खो, फुटबॉल, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलो का आयोजन किया जा रहा है प्रखंड से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे।
वही साहेबगंज प्रखण्ड के सिध्दो- कान्हू कान्हु स्टेडियम में दूसरे दिन खो खो के मैच खेले गये। जिसमें बालक 14 वर्ष, विजेता – यू एम एस (पटवार टोला), बालक 17 वर्ष, विजेता – + 2 कोदरजन्ना, बालक 19 वर्ष में विजेता – + 2 कोदरजन्ना, बालिका 17 वर्ष में विजेता – + 2 कोदरजन्ना रहे। साथ ही उपविजेता- सी एम एस ओ ई, पोखरिया तथा बालिका 19 वर्ष में विजेता – + 2 कोदरजन्ना रहे। इस मौके पर बीपीओ सुकृति, राजीव कुमार, सोनेलाल मंडल, राकेश कुमार राका, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी माखन, सुभाष कुमार समेत अन्य थे। वही बोरियो प्रखण्ड अन्तर्गत दूसरे दिन प्रखण्ड बोरियों के लिए जीरूल मध्य विद्यालय मैदान में एथलेटिक्स की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।



