अमरोहा
अमरोहा में पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल
एसपी ने 7 थाना प्रभारियों के किए तबादले, धनौरा इंस्पेक्टर गजरौला भेजे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बीती रात जिले में पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए। उन्होंने सात थाना प्रभारियों के तबादले किए। गजरौला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।
नए तबादलों में मंडी धनौरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार को गजरौला कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अमरोहा देहात इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह को मंडी धनौरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बछरायूं इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को अमरोहा देहात थाना प्रभारी बनाया गया है। आदमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम पाल सिंह को हसनपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रहरा थानाध्यक्ष दरोगा कुमरेश त्यागी को आदमपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। फीडबैक सैल प्रभारी दरोगा अमित कुमार तोमर को बछरायूं थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गजरौला थाने की कस्बा चौकी प्रभारी दरोगा अतवीर सिंह चौहान को रहरा थाना इंचार्ज बनाया गया है। हसनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का लखनऊ ट्रांसफर होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन से अटैच किया गया है।



