सिंगरौली

 पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के शासन चौकी अंतर्गत बीजपुर रोड, मयार बृज के नीचे झाड़ियों में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली लोग कौतूहल वश वहां पहुंचने लगे और लगातार भीड़ बढ़ गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बृजेन्द्र सिंह के रूप में विन्ध्यनगर निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक 13 तारीख से घर से लापता था। म्यार बृज के नीचे ये युवक कब और कैसे गया इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन मौके पर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जबकि बाइक से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से बृजेन्द्र सिंह का शव लटका हुआ पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि शव का पैर ज़मीन पर घुटनों के बल पड़ा हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शव से तेज गति से गंध आ रही है ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की कई दिन पहले ही मौत हो चुकी थी जिससे उसके शरीर से गंध आ रही थी। फिलहाल यह मामला आत्महत्या है या किसी साज़िश का शिकार यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले शव को पीएम हेतु भेज जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button