जालौन

नगर पालिका उरई में हंगामा

सभासद प्रतिनिधियों ने कर्मचारी की फंड फाइल डस्टबिन में फेंकी, CCTV फुटेज वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई सोमवार शाम हंगामे का गवाह बनी, जब कुछ सभासद प्रतिनिधियों ने एक सफाई कर्मचारी की फंड संबंधी फाइल पर पानी डालकर उसे डस्टबिन में फेंक दिया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से सफाई कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है।
पीड़ित धर्मदास, निवासी नया रामनगर, ने बताया कि उनकी पत्नी सरला 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसी संबंध में उनकी फंड फाइल तैयार की जा रही थी। 18 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह नगर पालिका पहुंचे, तभी वार्ड-9 की सभासद आरती वर्मा के पति पुष्पेंद्र वर्मा, वार्ड-23 के प्रतिनिधि विपिन गुप्ता और वार्ड-30 के देवेन्द्र राठौर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि बिना “नमस्कार” और “हमारी मर्जी” फाइल आगे नहीं बढ़ेगी।
इसके बाद आरोपियों ने फाइल छीनकर उस पर पानी डाला और डस्टबिन में फेंक दिया। विरोध करने पर धर्मदास को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती, लेकिन CCTV फुटेज सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button