बरेली
धूमधाम से मनाया विश्व फोटोग्राफरी दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनंद ने फोटोग्राफी का महत्व क़ो बताया। फोटोग्राफी हमें यादों को सहेजने और उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने का एक प्रभावी तरीका प्रदान करती है। यह हमें दुनिया भर की संस्कृतियों, परंपराओं और ऐतिहासिक घटनाओं को समझने और उनकी सराहना करने में मदद करती है। फोटोग्राफी एक शक्तिशाली माध्यम है जो हमें दुनिया को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देता है I विश्व फोटोग्राफी दिवस हमें फोटोग्राफी की कला और उसके प्रभाव को पहचानने और उसकी सराहना करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें फोटोग्राफी के माध्यम से दुनिया को समझने और उसकी सुंदरता को कैप्चर करने के लिए प्रेरित करता है। बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी फोटोग्राफी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला का कौशल दिखाने वाले प्रमुख छायाकार उमेश शर्मा, छोटे लाल, सगीर अहमद, सुनील रंजन, राज किशोर मिश्रा, मों समी, सर्वेश सिंह, उवेश उद्दीन, विजय गुप्ता, विवेक मिश्रा क़ो एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह व आभार पत्र देकर सम्मानित किया l



