ललितपुर

चिह्न के नीचे तिरंगा फहराने का आरोप

बजरंग सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के एक स्कूल में हुई घटना को लेकर बजरंग सेना ने विरोध दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी है। इस वीडियो के अनुसार ग्राम सेमरा बुजुर्ग स्थित होली फैमली स्कूल में भारतीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और तिरंगे को एक धर्म विशेष के चिह्न के नीचे फहराया गया, जो कि फ्लैग कोड 2002 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वीडियो चलाकर इसे एक धर्म विशेष का पर्व घोषित करने का प्रयास किया गया। जबकि उस दिन पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा था। संगठन ने इसे भारत की परंपरा और संविधान के खिलाफ बताते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है। बजरंग सेना ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, यहां धर्मनिरपेक्षता की जगह किसी विशेष धर्म का प्रचार करना उचित नहीं। यदि ऐसा दोहराया गया तो इससे समाज में तनाव और प्रशासन की छवि धूमिल हो सकती है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर संगठन के पदाधिकारियों डा. दीपक पस्तोर, शुभम पस्तोर, पार्षद मनमोहन चौबे एड., प्रतीश तिवारी एड., अजय प्रताप सिंह तोमर, रामकुमार तिवारी, लोकेश उपाध्याय, उपदेश आचार्य, सुभाष शर्मा, विकास झां, श्याम बिहारी दीक्षित सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button