बरेली
भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनायी पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के जयंती जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर मनाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड.ने कहा कि दूरदर्शी सोच के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे, उनके कार्यकाल में इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का विस्तार हुआ । वे पंचायती राज के पक्षधर थे, उन्हीं के समय में पंचायती राज का उदय हुआ, जो आज भी विद्यमान है । उनकी पंचायती राज्य व्यवस्था से लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान हुई है।



