जवाहर नगर कॉलोनी में अतिक्रमण और गंदगी की समस्या बनी स्थायी सिरदर्द
अधिशासी अधिकारी सफाई सम्बंधित सवाल पूछने पर बिफर पडे

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गुलाब वाटिका , जवाहर नगर कॉलोनी के लोग इन दिनों अतिक्रमण और गंदगी की समस्या से जूझ रहे है।
सड़क किनारे रेहड़ियों, नालियों और नालों पर दुकानदारों ने मनमानी करते हुए अवैध रुप से कब्ज़ा जमा रखा है। नतीजन सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अतिक्रमण की शिकायत कई बार उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी से की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय खामोश बने बैठे है। वहीं पुलिस भी शिकायत मिलने पर केवल धारा 152 के तहत औपचारिक कार्यवाही कर पल्ला झाड़ लेती है।
मुख्य मार्ग पर बना नाला लंबे समय से सफाई के अभाव में अटा पड़ा है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव और बदबू की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से सवाल पूछा गया तो वे बिफर पड़े और कहा कि हर कोई उन्हें ही जिम्मेदार ठहराता है जबकि सहयोग करने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने शब्दों ही शब्दों में चैयरमैन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो वषोॅ से सीट पर काबिज है उनसे कोई सवाल जवाब नहीं करता
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण और गंदगी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


