
गाजियाबाद : शुक्रवार को दिवाकर मॉडल स्कूल, श्याम पार्क एक्सटेंशन में गत वर्षो की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण जोश व उल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया l सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक सम्मानीय गजे सिंह त्यागी , प्रबंधक लक्ष्य त्यागी व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा त्यागी जी ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया l
विद्यालय के संस्थापक गजे सिंह त्यागी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना का संचार करते हुए उनमें देश के प्रति समर्पित रहने के भाव को जागृत किया l विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया l विद्यालय में बनाए गए चारों दलों के कप्तान छात्रों के नेतृत्व में ध्वज के साथ निकली परेड ने तो कार्यक्रम में अद्धभूत देशभक्ति से परिपूर्ण समां ही बाँध दिया l विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा त्यागी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए स्वतंत्रता के सही मायने समझाएं और देशभक्ति की भावना का विद्यार्थियों में संचार करने का प्रयास किया l अंत में, राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई lकार्यक्रम के उपरांत समस्त छात्रों ,शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारियों हेतु जलपान की व्यवस्था की गई l



