अमेठी

वायरल बुखार समेत बढ़े सर्दी और खांसी के मरीज, ओपीडी में आए 428 नये मरीज

अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की लंबी कतार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। लगातार मौसम परिवर्तन के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में खांसी, जुकाम, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 400 से ज्यादा बीमार इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
इमरजेंसी में रोजाना लगभग 20 से 30 मरीज वायरल फीवर के चलते भर्ती हो रहे हैं। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी के लिए 428 मरीजों ने पर्चा कटवाया। और 167 मरीजों की जांच हुई।250 पुराने मरीजों का इलाज हुआ। वहीं नए और पुराने मरीजों को मिलाकर 250 मरीजों को
डॉक्टर ने निशुल्क परामर्श दिया। बच्चों से लेकर बड़े और महिलाएं व बुजुर्ग सभी बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ सौरभ सिंह ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। लोग गर्मी से आकर ठंडा पानी पीते हैं। आइसक्रीम और पेय पदार्थों का भी सेवन कर रहे हैं। इससे खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। राेजाना लगभग 150 से 200 मरीजों की जांच हो रही है ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी ने बताया कि पानी उबाल कर सेवन करें। उमस बढ़ने और मच्छरों के प्रकोप से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पानी उबालकर छानकर पीएं। अपने आसपास सफाई रखें, पानी जमा न होने दें। धूप से आकर तुरंत शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम का प्रयोग न करें। रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। दवाएं भी चिकित्सक की सलाह से खाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button