ललितपुर
स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर : आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कन्या जूनियर हाई स्कूल आवास विकास कॉलोनी में माननीय डॉक्टर जिज्ञासा तिवारी के मुख्य अतिथि एवं अरविन्द कुमार सक्सेना प्रबंधक एवं प्रदेश संयोजक नेशनल एंटी करपशन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम माननीय डॉक्टर जिज्ञासा तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम में माननीय डॉक्टर जिज्ञासा तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमको ऐसा कार्य करना जो प्रेरणास्रोत रहे मरता तो हर कोई है लेकिन मारने के पहले हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जो प्रेरणा स्रोत रहे कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा सक्सेना प्रधानाचार्य,पिंकी सेन ,रजनी खरे,सोनिया जोशी, हर्षिता राज,सायरा खान अध्यापक आदि उपस्थित थे
प्रतिमा ओझा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला,बबिता ओझा जिला अध्यक्ष महिला, सौरभ जेजुरकर,अंबिका श्रीवास्तव,मिंटू बाल्मिकी, अंजू लता गुप्ता नेशनल एंटी करपशन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया उपस्थित थे



