श्री दुर्गा पूजा संचालन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। श्री दुर्गा पूजा संचालन समिति की बैठक अध्यक्ष सोनू कसौधन के नेतृत्व में मंगलवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
जिसमें विगत वर्ष की चर्चा करते हुए इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से बैंड प्रतियोगिता के अलावा गेट, रोड लाइट को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया। बैठक में सुशील जायसवाल हिमांशु राहुल आनंद सुरेश चंद्र अंकुर लोहिया सौरभ कसौधन अर्पित शिवम प्रजापति व अंबे ग्रुप, चंडिका ग्रुप, चामुंडा ग्रुप, अष्टभुजी माता पूजा समिति वैष्णो ग्रुप व नगर के समस्त पूजा पंडाल के अध्यक्ष महामंत्री व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। वही श्री दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष सोनू कसौधन ने बताया कि इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिससे प्रतियोगिता में किसी भी ग्रुप को परेशानी ना हो।

