मथुरा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने जा रही महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने जा रही एक श्रद्धालु महिला की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे जिला संयुक्त चिक्त्सिालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागपुर के थाना वरडी निवासी 71 वर्षीय प्रेमा देवी पति उद्योगपति राजेश कुमार अग्रवाल और स्वजन के साथ वृंदावन के श्रीहित आश्रम में चल रही श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए आई थीं। मंगलवार को श्रीमद भागवत का समापन हो जाने के बाद बुधवार सुबह परिवार नागपुर जाने की तैयारी कर रहा था। नागपुर जाने से पहले श्रद्धालु महिला परिवार के साथ बुधवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी दर्शन करने के लिए आ रही थी। तभी कन्हाई चित्रकार की गली में अचानक महिला श्रद्धालु की तबीयत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, यहां मृत घोषित कर दिया। यह परिवार 13 अगस्त को वृंदावन कथा का श्रवण करने के लिए आया था। 19 को कथा का समापन हो जाने के बाद बुधवार को ट्रेन से नागपुर जाना था। राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी ह्रदय रोगी थीं। उनकी दवाएं चल रही थी। अचानक मंदिर जाते समय तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई है। अंतिम संस्कार वह वृंदावन में ही करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button