रामपुर शाहबाद

ततईयों के हमले से घायल हुए बाबा जय गिरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम केसरपुर के निकट स्थित चौधराना मंदिर पर रहने वाले 60 वर्षीय बाबा जयगिरी पुत्र बनवारी शाम लगभग 5 बजे ततैयों के हमले से घायल हो गए। उनके साथी बाबा पवन गिरी ने एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस बाबा जय गिरी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बाबा जय गिरी को प्राथमिक उपचार दिया और कुछ दवाइयां देकर आराम करने की सलाह देते हुए घर भेज दिया। आपको बता दें कि एक दिन पूर्व ही बाबा जय गिरी मंदिर की पेढ़ियों से गिर गए थे जिससे उनके पैर में भी फ्रैक्चर हुआ था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button