रामपुर शाहबाद

भाजपा नेता ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सरकारी गेस्ट हाउस लोक निर्माण विभाग में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पति डॉ वेद प्रकाश सागर निवर्तमान जिलाउपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा रामपुर ने जन समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों से बात कर निस्तारण भी कराया। वेद प्रकाश सागर ने कहा कि कुछ गंभीर समस्याओं को जिला अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचवाया जाएगा जिससे कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके और उनका मनोबल बढ़ सके। इस अवसर पर डॉ वेद प्रकाश सागर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं धर्मपाल सिंह लोधी जिला मंत्री भाजपा पिछला वर्ग, मंडल महामंत्री राकेश कश्यप, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, वीरेश शर्मा शोसल मीडिया प्रभारी, डॉ राशिद अल्वी मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अतुल शर्मा पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष ग्रामीण, मदनलाल कश्यप सेक्टर संयोजक, विमल कुमार, सतपाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button