अमरोहा

अमरोहा में आटा चक्की पर विवाद

कम तोल को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर नगर में गुरुवार दोपहर आटा कम तोलने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी तक की नौबत आ गई l मोहल्ला संभल रोड लालबाग रेतिया में हुई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए l स्वादेकीन नाम का व्यक्ति मोहल्ले में स्थित इब्राहिम की चक्की से आटा लेने आया था l इसी दौरान दोनों पक्षों में गली-गलौज शुरू हो गई l स्वादेकीन का आरोप है कि उसके सिर में बाट मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गया l विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने चक्की के बाहर फड़ से चाकू उठाकर बिलाल और रहबर पर हमला कर दिया l इस हमले में रहबर के शरीर से खून बहने लगा l झगड़े के दौरान चक्की पर रखा सरसों का तेल भी सड़क पर फेंक दिया गया l घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया l सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है l कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button