बरेली
भड़काऊ नारे के मामले में 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : आला हजरत उर्स के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की गई। कुछ युवकों ने भड़काऊ नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने भड़काऊ नारेबाजी का वीडियो एक्स पर शेयर कर बरेली पुलिस समेत कई अधिकारियों को टैग किया। पुलिस ने 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



