अमरोहा

अमरोहा में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

फरियादी से 50 हजार रुपए मांगे थे, खुद को बताया CO का करीबी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को सर्किल सीओ मंडी धनौरा का करीबी बताकर एक फरियादी से 50 हजार रुपये की मांग की थी।घटना हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा से जुड़ी है। फुरकान नाम के व्यक्ति अपनी भाभी के मुकदमे के सिलसिले में सीओ ऑफिस आए थे। ऑफिस के बाहर उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को पुलिसकर्मी और सीओ मंडी धनौरा का करीबी बताया।आरोपी ने फुरकान से कहा कि वह सीओ से सिफारिश कर उनका काम करा देगा। इसके एवज में उसने 50 हजार रुपये की मांग की। फुरकान को शक होने पर उन्होंने दूसरे लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि वह फर्जी पुलिसकर्मी है।संभल का रहने वाला है आरोपी पकड़े गए आरोपी की पहचान संभल के असमोली थानाक्षेत्र के नहरौला निवासी सलमान सैफी उर्फ मुबारक सैफी के रूप में हुई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और चालान कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button