बेतुल
बैतूल क्यों बंद पड़ा है 2 सप्ताह से व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण कार्य पूछ रहा है बैतूल शहर?

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। क्या वजह है कि विगत दो सप्ताह से व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है बैतूल शहर की जनता जानना चाहती है? एक और तो शहर में निर्माणाधीन व्हाईट टॉप सडक़ निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इंजीनियर और ठेकेदार कपिल शर्मा द्वारा व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में किए जा रहे बड़े गोलमाल की चर्चा पूरे शहर में आम हो चुकी है वही व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है? वहीं दूसरी ओर इस सडक़ का निर्माण भी पिछल दो सप्ताह से बंद है? व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण कार्य किस कारण से बंद है कोई भी जिम्मेदार इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे है। इस आधी अधूरी सडक़ निर्माण के कारण आए दिन कोई ना कोई एक्सीडेंट की घटना हो रही है जगह-जगह पानी थम रहा है और व्हाइट टॉपिग सड़क के बाद में छोड़ी हुई सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं।कोठीबाजार में कहीं पर सडक़ की दोनों लेन बनाई जा चुकी है तो कहीं पर अभी भी सिंगल लेन है। नेहरू पार्क के सामने दोनों लेन बनाई जा चुकी है।जेल के सामने सिंगल लेन बनी हुई है। इस स्थिति के कारण इस सडक़ पर आवागमन में समस्याएं खड़ी हो रही है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इस सडक़ पर वर्तमान स्थिति में जहां एप्रोच बनाई जाना चाहिए वहां एप्रोच ही नहीं है इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है नगरपालिका के मुख्य गेट के सामने ही कोई एप्रोच नहीं बनाई गई, ऐसे में नगरपालिका आने-जाने वाले सडक़ के किनारे वाहन खड़े कर आ जा रहे है और इससे बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
इस व्हाइट टॉपिंग सडक़ निर्माण में पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रीति पटेल इंजीनियर परमार और विकास गौर ठेकेदार कपिल शर्मा के बीच व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में जो खिचड़ी पक रही है उसका नतीजा यह है कि व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण का जितना भी कार्य किया गया है वह तकनीकी मापदंडों के विपरीत किया गया है।भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार कपिल शर्मा द्वारा सडक़ निर्माण की लागत और लंबाई आदि को लेकर भी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया है। कुल मिलाकर व्हाइट टॉपिंग सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।



